March 16, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

अवैध तमंचे के साथ जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकुर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चैकिंग हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ0पी0 के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सारिक उर्फ काला पुत्र जाबिर निवासी ग्राम जहानपुरा को एक अवैध तमंचा 315 व एक जिंदा कारतूस 315 के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त की के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

error: Content is protected !!