April 12, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

चोरी के बिजली स्टार्टर के साथ एक युवक गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना।पुलिस ने चोरी के बिजली स्टार्टर एवं अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेंद्र गौड़ ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं इनमें लिफ्ट अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम गोगवान से एक युवक को बिजली स्टार्टर एवं एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अगस्त को नासिर पुत्र जाबिर निवासी ग्राम गोगवान ने कोतवाली पर लिखित तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी ट्यूबलसे एक बिजली स्टार्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।जिसमें पुलिस ने रिजवान पुत्र आबाद निवासी ग्राम भगवान को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरु कर दी।

About The Author

error: Content is protected !!