मेरठ जनपद के बहसूमा से संवाददाता मोनू भाटी की रिपोर्ट
बहसूमा। नगर के मोहल्ला बसी में एक चोर ने घरेलू सिलेंडर कर भागने का प्रयास किया। आसपास पड़ोसियों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी निशानदेही पर सिलेंडर बरामद किया है। उसे जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला बसी में एक घर में रहमापुर निवासी गौरव पुत्र रोहताश ने सिलेंडर चोरी कर भाग रहा था। तभी पड़ोसियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और थाना ले आये। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।




More Stories
किसान इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान
गरीब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, एसडीएम से मिला भाकियू (तोमर) का प्रतिनिधिमंडल