मुजफ्फरनगर जनपद के गॉडस ग्रेस इंटर कॉलेज बझेडी रोड सरवट मुजफ्फरनगर में वार्षिक परीक्षा फल और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के व्यवस्थापक साजिद हसन त्यागी के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल के द्वारा सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जहां विद्यालय के छात्र शाद पुत्र श्री मोहम्मद शाहिद ने 95.64% अंक प्राप्त किए जो कि विद्यालय के लिए बहुत गौरवपूर्ण रहा। कार्यक्रम आचार्य इफ्राहिम खान द्वारा किया गया। विद्यालय में पधारने पर प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।




More Stories
जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन रिज़वान बने विजेता
विज्ञान प्रदर्शनी में वेदांता पब्लिक स्कूल का परचम, दिव्यांशी, वर्णिका और परीक्षित ने हासिल किया द्वितीय स्थान
दौराला के श्री रामलीला ग्राउंड में ‘भरत मिलाप’ और ‘शूर्पणखा प्रसंग’ का भव्य मंचन, सजीव अभिनय देख भावुक हुए श्रद्धालु।