रिपोर्ट; परमेंद्र: (मेरठ)। मोहम्मदपुर सकिस्त गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे बदबू फैल रही है और ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।ग्रामीण धीर सिंह, परविंदर सिंह, नेपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालात को देखते हुए अधिकारियों की लापरवाही के साथ-साथ मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।सफाई व्यवस्था को लेकर गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई तो वे गांव के लोग धरना देने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हस्तिनापुर ऐडियो पंचायत हस्तिनापुर वीडियो साहब सेक्रेटरी सुरजीत सिंह को कई बार करा चुके हैं अवगत नहीं हो पाया समाधान ग्राम सचिव सुरजीत कुमार कहते हैं कि 2 दिन में समाधान कर दिया जाएगा




More Stories
पूर्व चेयरमैन मरहूम तारिक़ मुस्तफ़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब पुरक़ाज़ी ने जीता
एमआईएम नेता रिटायर्ड एसआई शराफत अली त्यागी का इंतक़ाल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़