April 15, 2026

HULCHUL INDIA 24X7

बेबाक खबर तेज असर

दो गैंगस्टर वांछित गिरफ्तार

सन्नी गर्ग

कैराना। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार बघेल ने पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेश अनुसार चलाए जा रहे वांछित व वारंटी ओं के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे दो युवकों को शामली बाईपास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम फुरकान पुत्र आलमदिन व तसव्वर पुत्र शराफत उर्फ शोखा निवासीगण ग्राम मन्ना माजरा बताया है। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी।

About The Author

error: Content is protected !!